ऑपरेशन मुस्कान में दुर्ग पुलिस अव्वल, 181 गुमशुदा बच्चों को परिवार से मिलाया…

HomeCHHATTISGARHऑपरेशन मुस्कान में दुर्ग पुलिस अव्वल, 181 गुमशुदा बच्चों को परिवार से...

Date:

दुर्ग:10 अगस्त 2025,

जुलाई 2025 में चलाए गए राज्यव्यापी “ऑपरेशन मुस्कान” में दुर्ग जिले की पुलिस ने शानदार सफलता हासिल करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने 31 बालक और 150 बालिकाओं सहित कुल 181 गुमशुदा बच्चों को खोजकर सुरक्षित रूप से उनके परिवारों को सौंपा।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने अभियान में अहम योगदान देने वाले 8 थाना प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित अधिकारियों में विजय यादव (थाना सुपेला), राजेश मिश्रा (थाना जामुल), आनंद शुक्ला (थाना खुर्सीपार), अंबर भारद्वाज (थाना पुरानी भिलाई), राजेश साहू (थाना मिलाई भट्ठी), राम नारायण ध्रुव (थाना अमलेश्वर), पारस सिंह ठाकुर (थाना नंदनी नगर) और अमित अंदानी (थाना वैशाली नगर) शामिल हैं।

राज्य से बाहर भी पहुंचीं पुलिस टीमें
गुमशुदा बच्चों को खोजने के लिए पुलिस ने हर परिवार से मिलकर विस्तृत जानकारी जुटाई और प्रत्येक मामले की अलग समीक्षा की। संभावित स्थानों की सूची बनाकर विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने खोज अभियान को केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रखा, बल्कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश तक जाकर बच्चों को ढूंढा। इन राज्यों से 28 बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया।

एसएसपी अग्रवाल ने कहा, “गुमशुदा बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाना पुलिस का मानवीय कर्तव्य है। यह उपलब्धि हमारी टीम के अथक प्रयास और समर्पण का परिणाम है।”

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चला रहे पांच चालक पकड़े गए…

रायगढ़/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस सड़क हादसों की रोकथाम के लिए चलाया गया विशेष...

वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री जब्त…

दुर्ग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस वॉशिंग पाउडर पैकिंग के नाम पर संचालित हो रही...

बिलासपुर में भूपेश बघेल का भाजपा और आरएसएस पर हमला, महंगाई, बिजली और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर साधा...

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, विशेष अदालत का बड़ा फैसला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20...