दुर्ग : 09 अगस्त 2025
दुर्ग जिले के रिसाली स्थित BSF (स्पेशल-ऑप्स) सामरिक मुख्यालय में रक्षाबंधन पर भावनात्मक माहौल देखने को मिला। शिव शक्ति महिला समिति अध्यक्ष नीता चौरसिया के नेतृत्व में सैल्यूट तिरंगा फाउंडेशन, इस्पात नगर महिला मंडल, महिला उत्थान मंडल, राष्ट्र सेविका समिति व जीविका एसएचजी ग्रुप की महिलाओं ने जवानों को राखी बांधकर दीर्घायु व खुशहाल जीवन की कामना की।
यह भी पढ़े : मोबाइल विवाद ने ली दोस्त की जान, बीच बाजार में चाकू मारकर की हत्या…
जवानों ने बहनों के स्नेह को सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हुए राष्ट्र रक्षा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल की पत्नी रजनी बघेल भी उपस्थित रहीं। इस आयोजन ने संदेश दिया कि सीमा पर तैनात हर सिपाही के पीछे पूरा देश परिवार की तरह खड़ा है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


