36.1 C
Raipur
Saturday, March 28, 2026

जशपुर में ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत 35 गौवंश मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhजशपुर में ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत 35 गौवंश मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार...

Date:

जशपुर : 08 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोनक्यारी चौकी पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 गौवंशों को तस्करों से मुक्त कराया और एक आरोपी जेरोम एक्का (58), निवासी कोटया, जोकबहला को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम गुल्लू से ओरकेला मार्ग होते हुए जंगल रास्ते से 30-35 गौवंश झारखंड ले जाए जा रहे हैं। घेराबंदी के दौरान तस्कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया।

यह भी पढ़े :रायगढ़ में अडानी समर्थकों की पत्रकारों से बदसलूकी, जान से मारने की धमकी…

पूछताछ में आरोपी ने गौवंशों के कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए और बताया कि इस तस्करी में 6 अन्य लोग भी शामिल हैं, जो आसपास के गांवों से पशु खरीदकर ओरकेला तक पहुंचाते थे, जहां से अन्य तस्कर उन्हें झारखंड ले जाते थे। पुलिस ने पशु चिकित्सक से सभी गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया और आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

जशपुर पुलिस अब तक ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत 1200 से अधिक गौवंशों को मुक्त करा चुकी है और 131 तस्करों को जेल भेज चुकी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि गौ तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related