30.5 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

रायगढ़ में अडानी समर्थकों की पत्रकारों से बदसलूकी, जान से मारने की धमकी…

HomeChhattisgarhरायगढ़ में अडानी समर्थकों की पत्रकारों से बदसलूकी, जान से मारने की...

Date:

रायगढ़ : 08 अगस्त 2025

रायगढ़ कलेक्टर कार्यालय के बाहर गुरुवार को अडानी कंपनी के समर्थकों ने पत्रकारों से बदसलूकी की, उन्हें “गुंडा” कहकर जान से मारने की धमकी दी। यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। आरोप है कि कंपनी के एजेंट ग्रामीणों के वेश में तमनार से पुलिस सुरक्षा के साथ कलेक्ट्रेट लाए गए थे।

यह भी पढ़ें : दुर्ग में कांग्रेस का हाफ बिजली बिल योजना बहाली को लेकर प्रदर्शन…

पत्रकारों ने चक्रधरनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और प्रेस क्लब ने निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी व संबंधित कर्मचारियों की बर्खास्तगी की मांग की। कई गांवों के ग्रामीण पत्रकारों के समर्थन में आए और आवश्यकता पड़ने पर धरना देने की चेतावनी दी।

प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने कहा कि किसी भी उद्योगपति के लोग मर्यादा में रहें, पत्रकारों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा। जनचेतना मंच प्रमुख राजेश त्रिपाठी ने इसे “अडानी की मनमानी का चरम” बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...

संघर्ष से शिखर तक: कोमालिका बारी की तीरंदाजी यात्रा ने रचा नया इतिहास…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु विश्व कैडेट और जूनियर खिताब जीतने...