रायपुर : 08 अगस्त 2025
रायपुर पुलिस ने कांवड़ियों का भेष धरकर मोबाइल चोरी और ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में झारखंड के साहेबगंज निवासी देवा उर्फ देव कुमार महतो, कन्हैया कुमार मंडल, विष्णु कुमार मंडल और कोलकाता के ओम प्रकाश ठाकुर शामिल हैं।
यह भी पढ़े : जशपुर में ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत 35 गौवंश मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार…
गिरोह ने बीते 3 महीनों में रायपुर सहित विभिन्न राज्यों के सब्जी बाजारों से 80 से अधिक मोबाइल चोरी किए और पासवर्ड क्रैक कर फोन-पे, पेटीएम के जरिए करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 मोबाइल, 2 सिम और 40-50 क्यूआर कोड बरामद किए हैं।
मामले का खुलासा तब हुआ जब तेलीबांधा व गुढ़ियारी थाने में मोबाइल चोरी और ऑनलाइन ठगी की शिकायतें बढ़ीं। आरोपियों को सावन माह में संदेह से बचने के लिए कांवड़ियों के वेश में दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस अन्य राज्यों में भी गिरोह की गतिविधियों की जांच कर रही है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


