धरसीवां टोल प्लाजा पर फिर बवाल: टोल टैक्स को लेकर ग्रामीणों और कर्मचारियों में मारपीट, हाईवे पर लगा लंबा जाम…

HomeCHHATTISGARHधरसीवां टोल प्लाजा पर फिर बवाल: टोल टैक्स को लेकर ग्रामीणों और...

Date:

रायपुर : 06 अगस्त 2025

धरसीवां। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे की सांकरा-सिमगा सिक्स लेन सड़क पर स्थित तरपोंगी टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। मंगलवार को टोल टैक्स को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और टोल प्लाजा के कर्मचारियों के बीच तीखी झड़प और मारपीट की घटना सामने आई। इस घटना के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय होटल संचालक के परिचित अपने वाहन से टोल प्लाजा से गुजर रहे थे। इसी दौरान टोल कर्मी ने कथित तौर पर उनकी कार पर हाथ मारा, जिससे विवाद शुरू हो गया। मामूली कहासुनी ने कुछ ही देर में उग्र रूप ले लिया और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। विवाद की जानकारी मिलते ही वाहन मालिक के समर्थन में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थिति बिगड़ती देख टोल प्लाजा के कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए। कर्मचारियों की गैरमौजूदगी और विवाद के कारण हाइवे पर भारी जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलने पर टीआई राजेंद्र दीवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने बताया कि वाहन मालिक द्वारा मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई है, जिस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह पहला मौका नहीं है जब तरपोंगी टोल प्लाजा पर विवाद हुआ हो। इससे पूर्व भी भाजपा और कांग्रेस नेताओं के साथ टोल कर्मियों की कहासुनी हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं ने तो बीते समय में जोरदार प्रदर्शन भी किया था। अब फिर से हुई यह घटना स्थानीयों में टोल टैक्स को लेकर व्याप्त असंतोष को उजागर करती है।

सरपंच प्रतिनिधि विकास वर्मा ने कहा कि टोल प्रबंधन स्थानीय ग्रामीणों से हर बार टैक्स वसूलता है या फिर उन्हें हर महीने 350 रुपये का पास बनवाने के लिए मजबूर किया जाता है। “अपने ही गांव में रोजाना गुजरने पर भी टैक्स देना पड़ता है, यह सरासर अन्याय है,” उन्होंने कहा।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...