29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

कांवर यात्रा में दिखा तेलुगु वेलफेयर सोसायटी का सेवा समर्पण…

HomeChhattisgarhकांवर यात्रा में दिखा तेलुगु वेलफेयर सोसायटी का सेवा समर्पण...

Date:

रायपुर: 06 अगस्त 2025

सावन माह के पावन अवसर पर नगर में कांवर यात्रियों की सेवा हेतु विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में तेलुगु वेलफेयर सोसायटी ने गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम परिसर में विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया।

पश्चिम विधानसभा विधायक राजेश मूणत के सान्निध्य में आयोजित इस सेवा शिविर में कांवर यात्रा के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं को जलपान, भोजन और विश्राम की व्यवस्था कराई गई। सोसायटी के सदस्यों ने सेवा भाव से कार्य करते हुए यात्रियों की हर संभव सहायता की। सोसायटी के अध्यक्ष टी. गोपी और सचिव सत्य बाबू ने बताया कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में तेलुगु समाज सदैव अग्रणी भूमिका निभाता आया है और भविष्य में भी समाजसेवा के कार्यों में अपनी सहभागिता जारी रखेगा।

इस अवसर पर सोसायटी के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। यात्रियों ने तेलुगु वेलफेयर सोसायटी द्वारा किए गए सेवा कार्य की सराहना की।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...