रायपुर : 03 अगस्त 2025
प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने रविवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘जगन्नाथ सेना’ का गठन किया। इस अवसर पर उन्होंने धर्मांतरण कर चुकी 4 महिलाओं की घर वापसी कराई। मिश्रा ने उनके पैर धोए, शॉल और श्रीफल भेंट कर विधिवत रूप से उन्हें पुनः हिंदू धर्म में शामिल कराया।
यह भी पढ़े : पशु चिकित्सा विभाग में 15 पदों पर संविदा नियुक्ति, 11 अगस्त तक करें आवेदन…
इससे पहले विधायक ने कुंदरापारा से मधुपिल्लै चौक तक पदयात्रा कर धर्मांतरण विरोधी जनजागरूकता अभियान चलाया। मिश्रा ने बताया कि जगन्नाथ सेना हर रविवार सुबह 9 से 11 बजे तक सक्रिय रहकर धर्म विरोधी गतिविधियों को रोकने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि उड़िया बस्तियों में धर्मांतरण की सूचनाओं के बाद यह पहल की गई है। मिश्रा ने स्पष्ट किया कि धर्मांतरण के मामलों की जानकारी शासन-प्रशासन को दी जाएगी, जबकि अंदरूनी तौर पर काम कर रही मिशनरियों को रोकने का काम जगन्नाथ सेना करेगी।
भाजपा विधायक ने कहा कि भारत में अनेक समाज और धर्म हैं, लेकिन कुछ लोग इसकी ठेकेदारी कर रहे हैं। ऐसे तत्वों पर लगाम लगाने के लिए यह सेना राजधानी से लेकर गांव-गांव तक कार्य करेगी।
www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


