रायगढ़ : 02 अगस्त 2025
पूर्व विधायक चक्रधर सिदार के भाई और ग्राम सचिव जयपाल सिंह की हत्या का खुलासा हो गया है। जेल में बंद हत्यारोपी शिव साहू ने जयपाल को रास्ते से हटाने के लिए 1 लाख की सुपारी दी थी। शुभम गुप्ता नामक युवक ने अपने दो साथियों कमलेश यादव और मदन गोपाल के साथ मिलकर 7 जुलाई को चलती कार में गला घोंटकर हत्या कर दी। शव सिसरिंगा घाटी के जंगल में फेंका गया।
यह भी पढ़े : 10 साल से चल रहा नक्शा-लेआउट घोटाला उजागर, फर्जी आर्किटेक्ट ब्लैकलिस्ट, अफसर अब भी सुरक्षित…
हत्या के पीछे शिव साहू और जयपाल की पत्नी के कथित संबंधों को वजह बताया गया है। हत्या के बाद आरोपी मोबाइल फेंककर, गाड़ी की नंबर प्लेट हटाकर और गमछा जला कर सबूत मिटाने की कोशिश करते रहे। 23 दिन बाद शव मिलने पर पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर जांच की, जिसमें शुभम का नाम सामने आया। अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि शिव साहू पहले से जेल में बंद है।
खबरे और भी…


