21.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

LIC की 57वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में रायपुर मंडल का दबदबा:विनय बैसवाड़े टेबल टेनिस पुरुष वर्ग के चैंपियन, रायपुर को मिले चार पदक…

HomeChhattisgarhLIC की 57वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में रायपुर...

Date:

रायपुर: 02 अगस्त 2025 (भुषण)

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की 57वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में रायपुर मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार प्रमुख पदकों पर कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता 28 एवं 29 जुलाई को सतना मंडल के तत्वावधान में दादा सुखेन्द्र सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सतना (म.प्र.) में आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र (मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़) के आठ मंडलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रायपुर मंडल के विनय बैसवाड़े ने टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि केशव खंडेलवाल उपविजेता रहे। महिला वर्ग में साक्षी धनविजय ने उपविजेता पदक प्राप्त किया। वहीं बैडमिंटन महिला वर्ग में शौर्या यदु उपविजेता रहीं।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रायपुर मंडल कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्री राजेश कुमार सिंह ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय कार्यालय, मुंबई द्वारा श्री शशांक शेखर शर्मा को मध्य क्षेत्र से स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे:

टेबल टेनिस (पुरुष वर्ग):
विजेता – विनय बैसवाड़े (रायपुर)
उपविजेता – केशव खंडेलवाल (रायपुर) | स्कोर: 4-0

टेबल टेनिस (महिला वर्ग):
विजेता – ऋचा पटवर्धन (इंदौर)
उपविजेता – साक्षी धनविजय (रायपुर) | स्कोर: 4-0

बैडमिंटन (महिला वर्ग):
विजेता – पर्ली ठाकुर (शहडोल)
उपविजेता – शौर्या यदु (रायपुर) | स्कोर: 2-1

इस अवसर पर विपणन प्रबंधक श्री बुधराम, सी.जेड.आई.ई.ए. के महासचिव श्री धर्मराज महापात्र, इंश्योरेंस एम्प्लाईज यूनियन रायपुर के अध्यक्ष श्री राजेश पराते, प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री धनंजय पाण्डे, क्रीड़ा एवं मनोरंजन समिति रायपुर की सचिव श्रीमती संध्या राज सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related