श्री बालाजी विद्या मंदिर में छात्र परिषद गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न; मुख्य अतिथि श्री महेन्द्र खोडियार ने छात्र परिषद को दी शुभकामनाएं…

HomeCHHATTISGARHश्री बालाजी विद्या मंदिर में छात्र परिषद गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह...

Date:

रायपुर: 31 जुलाई 2025 (भुषण)

रायपुर के श्री बालाजी विद्या मंदिर, सेक्टर-2, देवेंद्र नगर में सत्र 2025-26 के लिए नवगठित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री महेन्द्र खोडियार (एम.आई.सी., नगर पालिक निगम, रायपुर) के करकमलों से दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई।

कार्यक्रम में छात्र परिषद के विभिन्न पदों — शाला नायक, शाला नायिका, उपशाला नायक, उपशाला नायिका सहित चारों सदनों (सर सी.वी. रमन, पं. जवाहरलाल नेहरू, डॉ. राधाकृष्णन एवं श्रीमती सरोजिनी नायडू सदन) के प्रमुख एवं सहायक पदाधिकारियों का चयन किया गया।

मुख्य अतिथि श्री खोडियार ने नवचयनित छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि – “यह स्वर्णिम अवसर आपके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। किसी भी पद पर चुना जाना सौभाग्य की बात है, लेकिन उसके दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और विनम्रता से करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जब आप निस्वार्थ सेवा भावना से कार्य करते हैं, तो न केवल संस्था, बल्कि शिक्षक और अभिभावक भी गौरवान्वित होते हैं।”

समारोह में मुख्य अतिथि का सम्मान शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इस अवसर पर आंध्रा एसोसिएशन, रायपुर के अध्यक्ष श्री जी. स्वामी, उपाध्यक्ष श्री टी. श्रीनिवास रेड्डी, कोषाध्यक्ष श्री मोहन के. नायडू सहित कार्यकारिणी के सदस्य — श्री के. विजय कुमार, एल. रुबेश राव, पी. अमित नायडू, जी. नागेश एवं टी. सुरेश कुमार उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण की प्रक्रिया विद्यालय की प्राचार्या डॉ. फ्रेनी जयप्रकाश द्वारा पूर्ण करवाई गई। उनके साथ उपप्राचार्या श्रीमती मौसमी भट्टाचार्या एवं खेल शिक्षक श्री उमेश सिंह ठाकुर भी मंच पर उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिकाओं — श्रीमती रिंकू मजूमदार एवं श्रीमती स्निग्धाश्री द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। वहीं, धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका श्रीमती भारती लुनिया ने किया।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिसर इस गरिमामय आयोजन में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की सहभागिता से गौरवान्वित हुआ।

www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...