21.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

कैफे बेंगलुरु के सामने NO पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई, यातायात पुलिस ने काटे चालान, राहगीरों को मिली राहत…

HomeChhattisgarhकैफे बेंगलुरु के सामने NO पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई,...

Date:

रायपुर: 31 जुलाई 2025 (भुषण)

रायपुर। राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को यातायात पुलिस ने कैफे बेंगलुरु के सामने स्थित सर्विस रोड पर बड़ी कार्रवाई की। इस क्षेत्र में “नो पार्किंग” का स्पष्ट संकेत होने के बावजूद लंबे समय से वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर यहां गाड़ियां खड़ी कर रहे थे, जिससे सड़क पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी।

आज ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इस सर्विस रोड पर खड़ी सभी वाहनों पर चालान की कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वहीं, स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने राहत की सांस ली, क्योंकि कार्रवाई के बाद सड़क से अवरोध हटने से यातायात सुचारु हुआ।

यातायात विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नो पार्किंग जोन में पार्किंग करने वालों पर आगे भी नियमित कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...