37.1 C
Raipur
Saturday, May 16, 2026

भोपाल में बड़ा तालाब का जलस्तर बढ़ा, सिर्फ ढाई फीट खाली…

HomeMadhya PradeshBhopalभोपाल में बड़ा तालाब का जलस्तर बढ़ा, सिर्फ ढाई फीट खाली...

Date:

भोपाल : 31 जुलाई 2025

भोपाल की लाइफलाइन माने जाने वाले बड़ा तालाब में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह तक जलस्तर 1664.25 फीट पहुंच गया है, जो कुल क्षमता 1666.80 फीट से सिर्फ ढाई फीट कम है। बीते 24 घंटे में 1 फीट और 5 दिन में कुल 4 फीट पानी बढ़ा है।

कोलांस नदी, जो सीहोर जिले की बारिश पर निर्भर है, इस समय लेवल से 3 फीट ऊपर बह रही है। बुधवार को इसका स्तर 10 फीट ऊपर पहुंच गया था, जिससे तालाब का जलस्तर तेजी से बढ़ा।

यह भी पढ़े : इंदौर में देश का सबसे बड़ा कार्बन-न्यूट्रल कूल कॉन्क्लेव 2.0 शुरूISHRAE का आयोजन, 2 अगस्त तक चलेगा सम्मेलन…

डैमों की स्थिति:

  • कोलार डैम: क्षमता 1516.40 फीट, वर्तमान जलस्तर 1497.83 फीट।
  • केरवा डैम: क्षमता 1673 फीट, अभी 1663.18 फीट पानी।
  • कलियासोत डैम: क्षमता 1659.02 फीट, अभी 1649.93 फीट। एक गेट पहले ही खोला गया है।

3 लाख लोगों की प्यास बुझाता है बड़ा तालाब
बड़ा तालाब से हर दिन करीब 25 MGD पानी सप्लाई होता है, जिससे पुराने शहर, बैरागढ़ और आसपास के क्षेत्रों की 3 लाख से अधिक आबादी को पानी मिलता है। यह शहर के 20% हिस्से को जल आपूर्ति करता है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...