बिलासपुर : 31 जुलाई 2025
विधायक अमर अग्रवाल ने बुधवार (30 जुलाई) को शहर के विभिन्न वार्डों में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। बिजली-पानी, जलभराव और नाली जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं, जिनके त्वरित समाधान के निर्देश उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिए।
अमर अग्रवाल ने गुजराती समाज भवन, सिंधी पंचायत हेमुनगर, संस्कार भवन सरकंडा, कान्हा भवन सरकंडा, चंद्रा विकास समिति जबड़ापारा, गायत्री मंदिर विद्यानगर और श्री जगन्नाथ मंदिर में जन चौपालों का आयोजन किया।
उन्होंने कहा कि पहले शहर में कानून व्यवस्था, चाकूबाजी और जमीन लूट जैसी समस्याएं थीं, जो अब नहीं हैं। पिछले पांच वर्षों में विकास कार्य नहीं हुए, लेकिन अब शहर में व्यापक विकास होगा।
सरकंडा क्षेत्र में जलभराव और नाले के निर्माण की मांग प्रमुखता से सामने आई। विधायक ने कहा कि पुराने शहर में जलभराव की समस्या चुनौतीपूर्ण है, लेकिन उसका स्थायी समाधान किया जाएगा।
बैठक में महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, अपर आयुक्त खजांची कुमार सहित भाजपा पार्षद, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
खबरे और भी…


