“वोकल फॉर लोकल” अभियान के तहत व्यापारियों में जागरूकता, युवा कैट ने लगाए पोस्टर,स्थानीय उत्पादों के उपयोग को लेकर व्यापारियों में दिखा उत्साह…

HomeCHHATTISGARH"वोकल फॉर लोकल" अभियान के तहत व्यापारियों में जागरूकता, युवा कैट ने...

Date:

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा चलाए जा रहे “वोकल फॉर लोकल” अभियान के तहत राजधानी रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान की अगुवाई युवा कैट ने की और गुरुनानक चौक व महात्मा गांधी रोड स्थित प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जागरूकता पोस्टर लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देना है।

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी ने कहा कि “वोकल फॉर लोकल केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का प्रतीक है। हमें अपने जीवन में अधिकतम स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का संकल्प लेना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस मौके पर कैट छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह, प्रदेश चेयरमैन मगेलाल मालू, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमैन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, और वरिष्ठ पदाधिकारी विक्रम सिंहदेव भी मौजूद थे।गुरुनानक चौक व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

  • सुरेन्द्र सिंह परमानंद जैन (साइकिल एसोसिएशन)
  • महेश जेठानी (महामंत्री)
  • विजय शादीजा (कोषाध्यक्ष)
  • हरीश छाबड़ा (कार्यकारी अध्यक्ष)
  • बलविंदर सिंह अरोड़ा, प्रदीप मथानी, राम गोरिया, इंदौर डोडनी, पुष्कर अग्रवाल, अनुज सिंघानिया, राकेश मालू, परमजीत कलर, हरि शाह, नरेश मखीजा सहित अन्य व्यापारी।

महात्मा गांधी रोड व्यापारी संघ ने भी युवा कैट के साथ मिलकर पोस्टर लगाए और अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

  • उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:
  • संजय जादवानी (अध्यक्ष)
  • जैन विकास सिपानी (महामंत्री)
  • परेश पारेख (कोषाध्यक्ष)
  • मनोहर वाधवानी (कार्यकारी अध्यक्ष)
  • अशोक मलानी (उपाध्यक्ष)

युवा कैट की ओर से अवनीत सिंह, कांति पटेल, रतनदीप सिंह, भरत भूषण गुप्ता, दीपक विधानी, हिमांशु वर्मा, बी.एस. परिहार, राकेश लालवानी आदि सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में बैंक खाते से 14.97 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ग्राहक की जानकारी के बिना मोबाइल नंबर...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 22 IAS और 1 IFS अधिकारी की नई पोस्टिंग, 6 जिलों के कलेक्टर बदले…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर...

टाटीबंध के गोदाम पर कृषि विभाग का छापा! बिना लाइसेंस रखी 531 क्विंटल खाद जब्त, व्यापारी पर FIR…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में अवैध रूप...