रायपुर : 28 जुलाई 2025
केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में डिजिटल संचार को मजबूती देने के लिए 400 नए BSNL मोबाइल टावर लगाने की योजना पर कार्य कर रही है। यह जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास और दूरसंचार राज्यमंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने रायपुर में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान दी। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग, डाक विभाग, दूरसंचार विभाग और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
डॉ. शेखर ने बताया कि इन टावरों की स्थापना के लिए आवश्यक मंज़ूरी सुरक्षा बलों और वन विभाग से ली जाएगी, जिसके बाद काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि BSNL आज देशभर में उच्च गुणवत्ता वाली 4G सेवाएं प्रदान कर रहा है, और इस विस्तार के जरिए नक्सल प्रभावित दुर्गम क्षेत्रों तक डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाने के मिशन को गति दी जा रही है।
यह भी पढ़े : रायगढ़ में बारिश से लबालब हुआ केलो डैम, तीन गेट खुले, खतरे की कोई स्थिति नहीं…
उन्होंने यह भी बताया कि इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को “मिशन मोड” में लागू किया जा रहा है। विद्यालयों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है, जिससे वहां पढ़ने वाले छात्र JEE, NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर पा रहे हैं। साथ ही, दिव्यांग छात्रों के लिए भी विशेष डिजिटल सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जो एक समावेशी और संवेदनशील पहल है।
डॉ. शेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि डिजिटल, भौतिक और सामाजिक बुनियादी ढांचे को एकीकृत रूप से मजबूत करते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास’ को धरातल पर उतारा जाए।
यह पहल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में न केवल संचार सुविधाएं बढ़ाएगी, बल्कि शिक्षा, सुरक्षा और प्रशासनिक सेवाओं तक लोगों की पहुँच को भी बेहतर बनाएगी।
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==


