30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

रायगढ़ में बारिश से लबालब हुआ केलो डैम, तीन गेट खुले, खतरे की कोई स्थिति नहीं…

HomeChhattisgarhरायगढ़ में बारिश से लबालब हुआ केलो डैम, तीन गेट खुले, खतरे...

Date:

रायगढ़ : 28 जुलाई 2025

जिले में बीते तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते केलो डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। डैम की कुल जलधारण क्षमता 233 मीटर है, जबकि रविवार को इसका जलस्तर 230.15 मीटर तक पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने की वजह से डैम के चार गेट खोल दिए गए थे, जिनमें से एक गेट शनिवार 26 जुलाई को बंद कर दिया गया। वर्तमान में डैम के तीन गेट खुले हुए हैं, जिससे केलो नदी में पानी का बहाव बढ़ गया है।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डैम से छोड़ा जा रहा पानी पूरी तरह नियंत्रित है और फिलहाल किसी तरह की खतरे की स्थिति नहीं है। ईई एमके गुप्ता ने बताया कि ऊपरी क्षेत्रों में अच्छी बारिश के चलते डैम में पानी तेजी से भर रहा है, इसलिए आवश्यकता के अनुसार गेटों को खोला या बंद किया जा रहा है। अभी तीन गेट खुले हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़े : दुर्ग जिले के ग्राम पेड्री में अचानक धंसी जमीन, सिंकहोल की आशंका, प्रशासन ने घेरा बनाया…

जिले में अब तक 698.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जुलाई तक रायगढ़ जिले में औसतन 698.2 मिमी वर्षा हो चुकी है। तहसीलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो रायगढ़ में 761.5 मिमी, पुसौर में 732.5 मिमी, खरसिया में 652 मिमी, घरघोड़ा में 763.3 मिमी, तमनार में 498.1 मिमी, लैलूंगा में 601 मिमी, मुकडेगा में 822.7 मिमी, धरमजयगढ़ में 643 मिमी, छाल में 670.6 मिमी और कापू में सबसे अधिक 836.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

हफ्तेभर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

रविवार, 27 जुलाई को जिले में बारिश थमी रही, हालांकि आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले सप्ताह में जिले में हल्की से मध्यम बारिश के साथ खंडवृष्टि की भी संभावना जताई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से हल्की बारिश की सूचनाएं मिल रही हैं, जबकि शहर में दिनभर मौसम शुष्क रहा।

अधिकारियों का कहना है कि बारिश की स्थिति को देखते हुए केलो डैम के गेट जरूरत पड़ने पर खोले या बंद किए जाते रहेंगे। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...