30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

दुर्ग जिले के ग्राम पेड्री में अचानक धंसी जमीन, सिंकहोल की आशंका, प्रशासन ने घेरा बनाया…

HomeChhattisgarhदुर्ग जिले के ग्राम पेड्री में अचानक धंसी जमीन, सिंकहोल की आशंका,...

Date:

दुर्ग : 28 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम पेड्री में खेत की जमीन अचानक धंसने की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। किसान जगदीश साहू के खेत में करीब 20 फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा गड्ढा कुछ ही मिनटों में बन गया। यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब किसान रोज की तरह अपने खेत का निरीक्षण कर रहा था।

किसान ने बताया कि उसने खेत के बीचों-बीच कुछ हलचल देखी, और अचानक मिट्टी धंसने लगी। थोड़ी ही देर में विशाल गड्ढा बन गया। गांव के अन्य लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो वे भी इस अप्रत्याशित नजारे को देखकर घबरा गए। धमधा एसडीएम सोनम डेविड ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से घेराबंदी करवा दी है। साथ ही मुनादी कर ग्रामीणों को चेतावनी दी गई है कि वे गड्ढे के पास न जाएं।

यह भी पढ़े : सावन में भक्ति की बयार, दुर्ग जिले में निकली भव्य कांवड़ यात्राएं, श्रद्धालुओं ने किया शिव जलाभिषेक…

इस घटना के बाद ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह प्राकृतिक घटना है, जबकि कुछ इसे जमीन के नीचे पुरानी सुरंग या जल प्रवाह के बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं।

भू-वैज्ञानिकों के अनुसार यह घटना “सिंकहोल” की श्रेणी में आती है। सिंकहोल एक भूगर्भीय प्रक्रिया है, जिसमें जमीन के नीचे चट्टानों के घुलने या पानी के कारण खोखली जगह बन जाने से ऊपर की सतह अचानक धंस जाती है। यह विशेष रूप से उन इलाकों में अधिक होता है जहां पानी के कारण चट्टानों का क्षरण होता रहता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल यह स्थिति चिंताजनक नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने और गड्ढे के आसपास न जाने की सलाह दी गई है। यह घटना न सिर्फ ग्राम पेड्री बल्कि पूरे धमधा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...