रायपुर : 28 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ में सावन के तीसरे सोमवार को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। कवर्धा में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद अरुण साव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रायपुर से ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ रवाना हुए।
सीएम साय ने बताया कि 146 करोड़ रुपये की लागत से भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही अमरकंटक में कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था के लिए जमीन की मांग की गई है।
यह भी पढ़े : आबकारी आरक्षक परीक्षा में सख्त नियमों से बवाल, कई अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री, जगह-जगह विरोध…
राजिम के कुलेश्वर महादेव मंदिर में पंचकोशी यात्रा का शुभारंभ हुआ। मान्यता है कि माता सीता ने वनवास काल में यहां बालू से शिवलिंग की स्थापना की थी।
वहीं दुर्ग जिले में 33 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा निकाली गई, जहां भक्त शिवनाथ नदी से जल लेकर देवबलोदा के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। यात्रा में श्रद्धालु पारंपरिक परिधानों में नजर आए और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा एवं जलपान से श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==


