27.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

3 दिवसीय हड़ताल पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार, राजस्व सेवाएं ठप…

HomeChhattisgarhBILASPUR3 दिवसीय हड़ताल पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार, राजस्व सेवाएं ठप...

Date:

बिलासपुर : 28 जुलाई 2025

। छत्तीसगढ़ में आज 28 जुलाई से 30 जुलाई तक तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर रहेंगे। प्रदेशभर के राजस्व अधिकारी छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान तहसील से जुड़ी सभी सेवाएं प्रभावित रहेंगी, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

संघ का कहना है कि सरकार को कई बार मांगों से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। दफ्तरों में संसाधनों की भारी कमी, पदोन्नति में देरी, कार्यालयों की मरम्मत, वाहन सुविधा, संरचनात्मक सुधार जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, लेकिन शासन-प्रशासन इस पर गंभीर नहीं है।

यह भी पढ़े :सावन के तीसरे सोमवार पर छत्तीसगढ़ में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा…

तीन चरणों में होगा प्रदर्शन:

आज पहले दिन जिला मुख्यालयों में “संसाधन नहीं तो काम नहीं” नारे के साथ अफसर धरने पर बैठे। इसके बाद 29 जुलाई को संभागीय मुख्यालयों में प्रदर्शन होगा। अंतिम चरण में 30 जुलाई को रायपुर में प्रदेश स्तरीय धरना आयोजित किया जाएगा।

हड़ताल का व्यापक असर
हड़ताल के कारण तहसील कार्यालयों में जमीन से जुड़े कार्य, नामांतरण, बंटवारा, खसरा-खतौनी की प्रतिलिपि, सीमांकन, जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र जारी करने जैसे महत्वपूर्ण काम पूरी तरह ठप रहेंगे। साथ ही, राजस्व न्यायालयीन कार्यों पर भी असर पड़ेगा।

संघ ने चेताया कि अगर आंदोलन के बाद भी सरकार ने मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो वे आगे और उग्र आंदोलन करेंगे। आम जनता से जुड़ी सेवाएं बहाल रखने के लिए सरकार को जल्द हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की आवश्यकता है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...