आबकारी आरक्षक परीक्षा में सख्त नियमों से बवाल, कई अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री, जगह-जगह विरोध…

HomeCHHATTISGARHआबकारी आरक्षक परीक्षा में सख्त नियमों से बवाल, कई अभ्यर्थियों को नहीं...

Date:

रायपुर : 28 जुलाई 2025

रविवार को आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में व्यापमं द्वारा अचानक सख्त नियम लागू किए जाने से कई परीक्षा केंद्रों पर अफरा-तफरी मच गई। डार्क कलर, फुल स्लीव कपड़े और डिजिटल डिवाइस पर रोक के चलते कई परीक्षार्थियों को एंट्री नहीं मिली। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने कई जगह विरोध किया।

बिलासपुर: डीपी विप्र कॉलेज में समय को लेकर भ्रम की स्थिति रही। कुछ एडमिट कार्ड में 10:30, तो कुछ में 10:45 का समय लिखा था। कई परीक्षार्थी देर से पहुंचे और उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया गया।

अंबिकापुर: ड्रेस कोड के कारण कई उम्मीदवारों ने वहीं कपड़े कटवाए या खरीदे। एक ऑटो वाले ने छात्रा को अपनी टी-शर्ट दी।

यह भी पढ़े : जशपुर हादसा: NH-43 पर यात्री बस डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला…

रायगढ़: चक्रधर नगर में गहरे रंग की टी-शर्ट पहनने वालों को कपड़े बदलकर ही एंट्री मिली। एक दुकानदार ने बताया कि 40 टी-शर्ट डेढ़ घंटे में बिक गईं।

भिलाई: कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों को कपड़े बदलने के बाद ही प्रवेश मिला।

राजनांदगांव: खैरागढ़ में वंचित परीक्षार्थियों ने कलेक्टर बंगले के बाहर प्रदर्शन किया और परीक्षा रद्द करने की मांग की।

कवर्धा: हाईवे पर बैठकर परीक्षार्थियों ने चक्काजाम किया। पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में बैंक खाते से 14.97 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ग्राहक की जानकारी के बिना मोबाइल नंबर...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 22 IAS और 1 IFS अधिकारी की नई पोस्टिंग, 6 जिलों के कलेक्टर बदले…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर...

टाटीबंध के गोदाम पर कृषि विभाग का छापा! बिना लाइसेंस रखी 531 क्विंटल खाद जब्त, व्यापारी पर FIR…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में अवैध रूप...