21.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

बाराबंकी: औसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़, 2 की मौत, 29 घायल…

HomeBiharबाराबंकी: औसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़, 2 की मौत, 29 घायल...

Date:

बिहार: 28 जुलाई 2025

सावन के तीसरे सोमवार को बाराबंकी के औसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट फैलने से भगदड़ मच गई। हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं।

DM के अनुसार, बंदरों के कारण बिजली का तार टूटकर मंदिर के टिन शेड पर गिरा, जिससे करंट फैला। मृतकों में प्रशांत कुमार (16) और रमेश कुमार शामिल हैं। हादसे के समय मंदिर में करीब 3 हजार श्रद्धालु मौजूद थे। इससे पहले रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भी भगदड़ में 8 लोगों की मौत हो गई थी।

चश्मदीद शालिनी देवी ने बताया– हम लोग स्नान के बाद मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। तभी मंदिर पर रखी टिन शेड पर पुलिस ने डंडा मारा। जिससे बिजली का तार टूटकर गिर गया। जिससे कई लोगों को करंट लग गया। मैं मौके पर ही थी, सैकड़ों लोगों की भीड़ थी। मेरी मौसी को करंट लगा, मुझे भी करंट लगा। मैं तो बच गई, लेकिन मौसी बेहोश हो गई।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related