27.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

दीपका में ठेका कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, कोल साइडिंग 7 घंटे रही ठप…

HomeChhattisgarhदीपका में ठेका कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, कोल साइडिंग 7 घंटे रही...

Date:

कोरबा : 26 जुलाई 2025

दीपका में हेम्स ठेका कंपनी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को सात सूत्रीय मांगों को लेकर रेलवे कोल साइडिंग का काम सात घंटे तक बंद कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी ने पूर्व में सहमति के बावजूद उनकी मांगें लागू नहीं कीं।

प्रमुख मांगों में पुराने मजदूरों की पुनर्नियुक्ति, महीने में चार साप्ताहिक अवकाश व उसका भुगतान, राष्ट्रीय छुट्टी पर डबल वेतन, समान काम पर समान वेतन, ESIC मेडिकल सुविधा, पीएफ जमा, और वेतन पर्ची शामिल हैं।

यह भी पढ़े : कोरबा में बारिश से टूटी सड़क, दीपका-कुचेना मार्ग बंद, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं…

5 जून को हुई त्रिपक्षीय बैठक में 10 दिनों में मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन डेढ़ महीना बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कर्मचारी मुकेश मिरी ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा। कंपनी सुपरवाइजर अरविंद सिंह ने बताया कि पुराने 272 कर्मचारियों में से 3 को तत्काल वापस रखा गया है और शेष पर विचार हो रहा है।

एसईसीएल पीआरओ डॉ. सनीश चंद्र ने कहा कि ठेका कंपनी को नियमों के अनुसार सुविधाएं देने के निर्देश दिए गए हैं।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...