रायगढ़ : 25 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीते दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। 24 जुलाई की शाम से मौसम बदला और रात में तेज बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति करीब 5 घंटे तक प्रभावित रही।
यह भी पढ़ें;बिलासपुर में बारिश के दौरान करंट लगने से रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत…
मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अब तक औसतन 582.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा कापू में 729.9 मिमी और सबसे कम तमनार में 440.2 मिमी हुई है। अन्य ब्लॉकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है – रायगढ़ में 657.8, पुसौर में 651, खरसिया में 563.6, घरघोड़ा में 562.8, लैलूंगा में 511.7, मुकड़ेगा में 628.9, धरमजयगढ़ में 515.1 और छाल में 568.4 मिमी। प्रदेश स्तर पर अब तक औसतन 35 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने रायगढ़ सहित 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले एक सप्ताह तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
24 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे से ज़ोन-1 और ज़ोन-2 के कई इलाकों – जैसे मौदहापारा, चांदमारी, भानुप्रताप कॉलोनी, रियापारा – में बिजली आपूर्ति ठप रही, जो करीब 5 घंटे बाद बहाल हो सकी। न्यूनतम तापमान 27.2°C तक दर्ज किया गया है, और अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
हमारे व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर :https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG क्लिक करें| हमारा वेबसाईट : www.swatantrachhattisgarh.com


