बिलासपुर: 25 जुलाई 2025
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित स्वर्ण जयंती नगर में बुधवार रात हुई भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई। इसी दौरान करंट लगने से रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. आलोक कुमार दीक्षित (64) की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें;राजनांदगांव में फर्जी डीजल रैकेट का भंडाफोड़: छत्तीसगढ़ GST विभाग की बड़ी कार्रवाई…
जानकारी के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर में पानी भरने के कारण दीवार और स्विच बोर्ड में करंट आ गया था। इन्वर्टर का प्लग निकालते समय डॉ. दीक्षित करंट की चपेट में आ गए। परिवार वालों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. दीक्षित साइंस कॉलेज में प्राणी शास्त्र विभाग में प्रोफेसर थे और दो साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी डॉ. अर्चना दीक्षित गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं। बेटा बेंगलुरु में रहता है, जिसके लौटने के बाद पोस्टमॉर्टम व अंतिम संस्कार की प्रक्रिया होगी। सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हमारे व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर :https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG क्लिक करें| हमारा वेबसाईट : www.swatantrachhattisgarh.com


