28.4 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

रायपुर से सारंगढ़ फोरलेन हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, कई गांवों में खरीदी-बिक्री पर रोक…

HomeChhattisgarhरायपुर से सारंगढ़ फोरलेन हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, कई गांवों...

Date:

रायपुर : 23 जुलाई 2025

केंद्र सरकार की सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना के तहत रायपुर से सारंगढ़ तक नेशनल हाईवे 130Y का निर्माण और उसे फोरलेन किया जाना है। इस परियोजना के तहत रायपुर क्षेत्र में लगभग 51 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी।

निर्माण के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी के मद्देनज़र रायपुर कलेक्टर ने आदेश जारी कर प्रभावित क्षेत्रों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध नई अधिसूचना जारी होने तक लागू रहेगा।

यह भी पढ़े : संपत्ति कर वसूली पर निगम का शिकंजा कसा, बकायादारों पर होगी सख्त कार्रवाई, अवैध कब्जों पर भी नजर…

रोक की ज़द में धरसींवा, रायपुर, मंदिरहसौद, खरोरा और आरंग तहसील के 40 से अधिक गांव शामिल हैं, जिनमें निमोरा, सिलतरा, टेकारी, खरोरा, बुडेरा, भठिया, खैरा जैसे गांव प्रमुख हैं।

प्रशासन ने संबंधित पटवारियों, तहसीलदारों और अन्य अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। यह निर्णय भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए लिया गया है।

इस फोरलेन प्रोजेक्ट से रायपुर और सारंगढ़ के बीच आवाजाही आसान होगी और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...