18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों को किया नाकाम, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद…

HomeChhattisgarhसुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों को किया नाकाम, भारी मात्रा में विस्फोटक...

Date:

जगदलपुर : 17 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में DRG और CRPF की संयुक्त टीम ने भेज्जी थाना क्षेत्र के मोसलमड़गू गांव के पास जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का विस्फोटकों से भरा डंप बरामद किया है। सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों की टीम इलाके में सर्चिंग के लिए निकली थी। जंगल और झाड़ियों के बीच छिपाकर रखे गए डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली, जिसे जवानों ने मौके से सुरक्षित बरामद किया।

यह भी पढ़े : खाद की कालाबाजारी पर कसा शिकंजा, रायगढ़ जिले में 16 संस्थानों पर कार्रवाई, एक पर विक्रय प्रतिबंध…

बरामद सामग्री इस प्रकार है:

  • अमोनियम नाइट्रेट पाउडर – 15 किलो
  • इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 30 नग
  • जिलेटिन – 26 नग
  • क्लेमोर माइन पाइप – 3 नग
  • बिजली वायर – लगभग 100 मीटर
  • चूना डिब्बा – 8 नग
  • प्लास्टिक कंटेनर (बड़ा) – 1 नग

सुरक्षाबलों का कहना है कि नक्सली इस विस्फोटक सामग्री का उपयोग जवानों को निशाना बनाने के लिए कर सकते थे। समय रहते कार्रवाई कर इस योजना को विफल कर दिया गया है। बरामद सामग्री को बम निरोधक दस्ते की मदद से नष्ट कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सर्च ऑपरेशनों से नक्सलियों पर लगातार दबाव बना हुआ है। वहीं, ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षाबलों को दें।

यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...