36.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति होर्डिंग पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा…

HomeMadhya PradeshBhopalमानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति होर्डिंग पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित नीचे...

Date:

भोपाल : 16 जुलाई 2025

राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा कलेक्टोरेट परिसर के पास स्थित बस स्टॉप की छत पर चढ़कर होर्डिंग पर बैठ जाने से हड़कंप मच गया। करीब 30 फीट ऊंचाई पर बैठा यह व्यक्ति राहगीरों को अपशब्द कह रहा था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर कोहेफिजा पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को नीचे उतरने के लिए समझाइश दी। लेकिन पुलिस को देखकर वह और उग्र हो गया और जान देने की धमकी देने लगा। करीब आधे घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस ने सूझबूझ से उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

यह भी पढ़े :इंदौर का वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल बना राजस्थान के लिए प्रेरणा, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी…

थाना प्रभारी (टीआई) के. जी. शुक्ला ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति बस स्टॉप की छत और फिर वहां लगे होर्डिंग पर चढ़ गया है। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था। कई बार पूछने के बावजूद उसने न तो अपना नाम बताया और न ही कोई पता साझा किया।

शुक्ला के मुताबिक, व्यक्ति की कोई विशेष मांग नहीं थी और वह सामान्य बातचीत कर पा रहा था, लेकिन खुद को और दूसरों को नुकसान पहुंचा सकता था। फिलहाल उसे रैन बसेरे में सुरक्षित रूप से शिफ्ट कर दिया गया है, और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...