इंदौर : 16 जुलाई 2025
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इंदौर नगर निगम द्वारा विकसित वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली को देश का सर्वोत्तम मॉडल बताया है। मंगलवार को इंदौर प्रवास के दौरान उन्होंने अत्याधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और उसकी कार्यप्रणाली व तकनीक की सराहना की।
देवनानी ने कहा कि यह मॉडल न केवल कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण का उदाहरण है, बल्कि नगरीय जीवन को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल भी है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में अजमेर सहित अन्य शहरों में इसी तर्ज पर आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे।
यह भी पढ़े : वन विभाग से NOC मिलने के बाद इंदौर-खंडवा ब्रॉडगेज रेल प्रोजेक्ट को मिली नई रफ्तार…
उन्होंने कचरा निपटान को एक गंभीर वैश्विक समस्या बताते हुए कहा कि विशेष रूप से प्लास्टिक कचरा वायु, जल और मिट्टी को प्रदूषित करता है, जिससे बीमारियां फैलती हैं। इसका समाधान आधुनिक तकनीक, जन-जागरूकता, सामूहिक भागीदारी और सख्त निगरानी से ही संभव है।
“स्वच्छता मिशन की दिशा में कचरा निपटान की प्रक्रिया निर्णायक पहल है, जो राजस्थान के लिए भी लाभदायक सिद्ध हो सकती है,” — वासुदेव देवनानी
उन्होंने कहा कि वे इस मॉडल को राजस्थान में लागू करने के लिए राज्य सरकार से चर्चा करेंगे, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वच्छ भारत” अभियान के अनुरूप “स्वच्छ राजस्थान” का सपना साकार किया जा सके।
हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


