36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

वन विभाग से NOC मिलने के बाद इंदौर-खंडवा ब्रॉडगेज रेल प्रोजेक्ट को मिली नई रफ्तार…

HomeMadhya PradeshIndoreवन विभाग से NOC मिलने के बाद इंदौर-खंडवा ब्रॉडगेज रेल प्रोजेक्ट को...

Date:

इंदौर : 16 जुलाई 2025

इंदौर-खंडवा ब्रॉडगेज रेल परियोजना को बड़ी राहत मिली है। वन विभाग ने 454 हेक्टेयर भूमि पर ट्रैक निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है। इससे अब यह प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ सकेगा।

यह रेल लाइन उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाला सबसे छोटा और सीधा मार्ग बनेगी। इससे इंदौर से खंडवा, भुसावल, नासिक, मुंबई सहित हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई जैसे शहरों तक सीधी, तेज और किफायती रेल सेवा संभव होगी। व्यापार, पर्यटन और यात्रियों सभी को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े : इंदौर में सड़क हादसा, महाकाल दर्शन से लौट रहे ढाबा संचालक की मौत, साथी गंभीर घायल…

सांसद शंकर लालवानी ने रेलवे और वन विभाग के बीच समन्वय बनाकर यह अनुमति दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलकर इस परियोजना को प्राथमिकता दिलवाई।

ब्रॉडगेज लाइन महू से पातालपानी के पहले घूमकर बलवाड़ा होते हुए खंडवा तक बनेगी। इससे दूरी 48 किमी से बढ़कर 80 किमी हो जाएगी, लेकिन कनेक्टिविटी और लाभ कहीं ज्यादा होंगे। करीब एक दशक से बंद पड़ी इंदौर-खंडवा रेलसेवा अब जल्द बहाल होने की दिशा में है।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...