तोमर ब्रदर्स पर पुलिस की सख्ती तेज: पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार, कोर्ट का 18 अगस्त तक पेश होने का आदेश…

HomeCHHATTISGARHतोमर ब्रदर्स पर पुलिस की सख्ती तेज: पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार, कोर्ट...

Date:

रायपुर : 15 जुलाई 2025

पुरानी बस्ती थाने में दर्ज ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी और अवैध वसूली के मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में रोहित सिंह तोमर की पत्नी भावना तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भावना से पूछताछ कर पुलिस दोनों आरोपियों के ठिकाने और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

7 मामले दर्ज, उद्घोषणा आदेश जारी

वीरेंद्र और रोहित तोमर पर अब तक कुल 7 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें कर्ज के नाम पर ज्यादा रकम वसूलना, जमीन के दस्तावेज हड़पना और हत्या की धमकी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। अब कोर्ट ने उद्घोषणा आदेश जारी कर दोनों को 18 अगस्त तक स्वयं पुलिस के सामने पेश होने का निर्देश दिया है।

इनाम घोषित, कुर्की की तैयारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। माना जा रहा है कि यदि आरोपी पेश नहीं होते तो अगला कदम संपत्ति कुर्की का होगा।

यह भी पढ़े : NHM कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होने की आशंका…

नई शिकायतों से बढ़ी मुश्किलें

हाल ही में दर्ज दो नई शिकायतों में भी दोनों भाइयों पर पीड़ितों से ज़मीन के दस्तावेज हड़पने, रकम चुकाने के बाद भी दस्तावेज न लौटाने और धमकी देने के आरोप लगे हैं। डर के कारण पीड़ित पहले सामने नहीं आए थे, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बाद शिकायत की।

CSP ने खुद चस्पा किया वारंट

CSP राजेश देवांगन ने खुद भाठागांव स्थित साई विला निवास पहुंचकर गिरफ्तारी वारंट चस्पा किया। आरोपी मौके पर नहीं मिले। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपी जानबूझकर जांच से बच रहे हैं।

TI का बयान

पुरानी बस्ती TI ने कहा कि सभी मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। दस्तावेज और तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर और भी धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...