रायपुर : 15 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 16,000 संविदा कर्मचारी 16 और 17 जुलाई को दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इससे टीकाकरण, टीबी-मलेरिया नियंत्रण, नवजात देखभाल, आयुष्मान केंद्रों की OPD, और 108 एंबुलेंस सेवा समेत कई स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी।
डॉक्टर, नर्स, टेक्नीशियन, एएनएम, सफाईकर्मी आदि इस हड़ताल में शामिल होंगे। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें बेहतर वेतन, जॉब सिक्योरिटी, दुर्घटना बीमा और अनुकंपा नियुक्ति जैसी सुविधाएं दी जाएं।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने दिए भू-अभिलेखों में सुधार के निर्देश, केंद्र के साथ मिलकर होगी कार्रवाई…
संघ के अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने बताया कि 20 वर्षों से मांगें लंबित हैं और अन्य राज्यों में ये सुविधाएं दी जा रही हैं। 17 जुलाई को विधानसभा घेराव की भी योजना है। संघ ने सरकार को चेताया है कि यदि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल सकता है।
हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


