27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

मुख्यमंत्री ने दिए भू-अभिलेखों में सुधार के निर्देश, केंद्र के साथ मिलकर होगी कार्रवाई…

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री ने दिए भू-अभिलेखों में सुधार के निर्देश, केंद्र के साथ मिलकर...

Date:

रायपुर : 15 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय में भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के सचिव श्री मनोज जोशी ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान भू-अभिलेख प्रणाली को सुदृढ़ करने, भूमि सर्वेक्षण में तकनीकी नवाचारों के उपयोग और राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राज्य के राजस्व मंत्री श्री टंकाराम वर्मा भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार भू-राजस्व दस्तावेजों को अद्यतन करने और इसमें आवश्यक सुधार के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि राजस्व रिकॉर्ड सुव्यवस्थित और पारदर्शी होंगे, तो राजस्व न्यायालयों में मामलों का समाधान भी उतना ही शीघ्र और प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भूमि अभिलेखों से जुड़ी केंद्र सरकार की प्रत्येक पहल के साथ राज्य सरकार पूरी सक्रियता से सहयोग करेगी।

उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे केंद्र सरकार की तकनीक आधारित नवाचारी योजनाओं को राज्य में तत्परता से लागू करें, ताकि पारदर्शिता, गति और सटीकता के माध्यम से आम नागरिकों और विशेषकर किसानों को सीधा लाभ मिल सके।

यह भी पढ़े : CGMSC की लापरवाही फिर उजागर, प्रेडनिसोलोन टैबलेट की गुणवत्ता पर सवाल, उपयोग पर रोक…

केंद्रीय सचिव श्री मनोज जोशी ने बैठक में बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में भू-अभिलेखों की स्थिति देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है और राज्य सरकार के सहयोग से इसमें और सुधार लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक पद्धति की तुलना में आधुनिक तकनीकों से किया जाने वाला भूमि सर्वेक्षण अधिक तेज़, सटीक और भरोसेमंद है।

श्री जोशी ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार भू-अभिलेख संधारण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्यों को वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि भूमि की रजिस्ट्री के समय अद्यतन नक्शों की अनुपलब्धता से उत्पन्न होने वाली समस्याओं का समाधान अब डिजिटल सर्वेक्षण के माध्यम से किया जा सकता है, जिससे प्रत्येक नागरिक को प्रमाणिक और अद्यतन नक्शा उपलब्ध कराया जा सकेगा।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस प्रक्रिया से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में विवादों की संख्या घटेगी, बल्कि शहरी विकास की बेहतर योजना बनाना भी संभव होगा।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री कुणाल सत्यार्थी, छत्तीसगढ़ के राजस्व सचिव श्री अविनाश चंपावत, भू-अभिलेख निदेशक श्री विनीत नंदनवार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...