18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बिलासपुर में प्रशासनिक फेरबदल जारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले…

HomeChhattisgarhBILASPURबिलासपुर में प्रशासनिक फेरबदल जारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले...

Date:

बिलासपुर : 15 जुलाई 2025

जिले में प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार बिलासपुर में तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार कुल 9 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। तबादले की इस सूची में विभिन्न तहसीलों में कार्यरत तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को नई पदस्थापना दी गई है। बताया जा रहा है कि यह कदम प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल जीवन मिशन पर सियासी संग्राम, विपक्ष का वॉकआउट…

हालांकि, स्थानांतरित किए गए अधिकारियों की सूची और उनकी नई पदस्थापना के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही यह सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि प्रदेशभर में बीते कुछ हफ्तों से लगातार विभिन्न विभागों में तबादले किए जा रहे हैं। ऐसे में बिलासपुर जिले में हुए यह स्थानांतरण प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...