भोपाल : 14 जुलाई 2025
जिले में खनिज खदानों की तय सीमा से बाहर हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए सभी खदानों के चारों ओर तार फेंसिंग की जाएगी। सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अफसरों को यह कार्य गंभीरता से कराने के निर्देश दिए।
यह कदम जिला पंचायत की हालिया बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दे के बाद उठाया गया। उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने आरोप लगाया कि खननकर्ताओं ने पौधरोपण क्षेत्र में जेसीबी से पौधे उखाड़ दिए, जो खनिज सीमा के बाहर था।
यह भी पढ़े : भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार, अक्टूबर-नवंबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन…
बैठक में ‘साथी अभियान’ के तहत निराश्रित बच्चों के आधार कार्ड बनाने, ई-केवाईसी, फॉर्मर रजिस्ट्री, और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के निराकरण को लेकर भी निर्देश दिए गए।
गोविंदपुरा और बैरागढ़ एसडीएम शिकायत निपटाने में सबसे आगे रहे। प्रशासन अब अवैध खनन और जन शिकायतों के निराकरण को लेकर सख्त रुख अपना रहा है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


