रतलाम : 12 जुलाई 2025
रतलाम के महू रोड पर शुक्रवार शाम सुअर पकड़ने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कृषि उपज मंडी के पास 8 से 10 लोगों ने एक युवक अमन बौरासी (24) पर लाठियों से हमला कर दिया। यह पूरी घटना एक निजी अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
घायल अमन को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अमन का कहना है कि उसके सुअर मंडी क्षेत्र में खुले में घूमते हैं। उज्जैन और नागदा के लोग उन्हें जबरन पकड़कर ले जा रहे थे। उसने साथियों के साथ उनका पीछा किया, तभी स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने उसे रोका और बेरहमी से पीटा।
यह भी पढ़े : विधायक प्रतिनिधि की मौत को लेकर गरमाया मामला, विधायक ने की निष्पक्ष जांच की मांग…
अमन के साथी विशाल ने बताया कि बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने दो फायर भी किए, हालांकि स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने फायरिंग से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना CCTV में कैद है और आरोपियों की तलाश जारी है।
नगर निगम द्वारा सुअर पकड़ने के लिए टेंडर निकाले गए थे, जिसमें उज्जैन के लोगों को ठेका मिला था। वे रतलाम से सुअर पकड़कर ले जा रहे थे। विवाद इसी को लेकर हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


