इंदौर : 11 जुलाई 2025
चंदन नगर थाना क्षेत्र के नूरानी नगर में गुरुवार रात एक फर्नीचर व्यापारी के घर में बड़ी चोरी की वारदात हुई। व्यापारी अजीज खान अपने परिवार के साथ पास की मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे, तभी एक बाइक सवार चोर उनके सूने घर में घुस गया और लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गया।
घटना रात करीब 11:30 बजे की है। चोर लोहे का गेट फांदकर अंदर घुसा और नकदी समेत करीब 10 से 12 लाख रुपये का माल चुरा ले गया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
यह भी पढ़े :हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले का कर्तव्य है परिवार का भरण-पोषण करना…
अजीज खान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों से चोर की पहचान में मदद मांगी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


