23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

कौरिनभांठा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दो नए कोरोना मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई 3…

HomeChhattisgarhकौरिनभांठा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दो नए कोरोना मरीज, एक्टिव केस की...

Date:

राजनांदगाँव : 11 जुलाई 2025

शहर के कौरिनभांठा क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। दोनों संक्रमित महिलाएं हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिले में अब कुल 3 एक्टिव कोरोना केस हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाओं की हालत फिलहाल सामान्य है। बताया गया कि पहले से पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के दौरान इन महिलाओं की जांच की गई, जिसमें वे पॉजिटिव पाई गईं। सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षण दिखने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वृद्ध महिला की हालत स्थिर
इसी क्षेत्र की एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला पहले से ही कोरोना संक्रमण के चलते भर्ती है। वह कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रही, जिसके बाद अब उसे कोविड आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में उसकी हालत में सुधार आया है और वह अब स्थिर है।

यह भी पढ़े :हाईकोर्ट का आदेश, वेटिंग लिस्ट में पहले स्थान पर रही राधा डडसेना को 6 हफ्ते में मिले नियुक्ति…

अब तक दो मरीजों की हो चुकी है मौत
जिले में इससे पहले जो संक्रमित पाए गए थे, उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया था और वे सभी स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि पहले की लहर में दो वृद्ध मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इनमें से एक की मौत रायपुर के अस्पताल में हुई थी, जबकि दूसरे की मौत मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में हुई थी। मृतक में एक कन्हारपुरी क्षेत्र का निवासी भी शामिल था।

सावधानी बरतने की अपील
कोविड के फिर से मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सर्दी-खांसी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील की है। जरूरत पड़ने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी गई है। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने और हाथ धोने जैसे उपायों को फिर से अपनाने की हिदायत दी जा रही है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...