रायपुर, 10 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने ग्रीस के एथेंस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का क्षण है। इससे पहले अनिमेष ने दक्षिण कोरिया में हुई एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिमेष की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने वाली है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


