31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

राशिफल : 09 जुलाई 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन…

HomeRASHIPHALराशिफल : 09 जुलाई 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का...

Date:

9 जुलाई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार कन्या, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होगा जबकि चंद्रमा से छठे, सातवें और आठवें भाव में शुभ ग्रह होंगे जिससे कल चंद्राधि योग बनेगा। इसके साथ ही आज मूल नक्षत्र में ब्रह्म योग बनेगा। इसके साथ ही आज गुरु और चंद्रमा की शुभ स्थिति से गजकेसरी योग का भी निर्माण आज हो रहा है। इन स्थितियों में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।

मेष राशि, आज किस्मत का साथ मिल सकता है

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि अच्छी बनेगी, लेकिन दूसरों के काम में जरूरत से ज्यादा ध्यान देना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। फिर भी आप धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे, जिससे आपको आत्मिक संतोष मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने की योजना भी बना सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। अगर आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से अटका है तो उसमें राहत मिलने के आसार हैं। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

​वृषभ राशि, अचानक हो सकता है लाभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए सेहत के लिहाज से आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अचानक हुए लाभ से आपका मन खुश रहेगा और आप परिवार की सलाह मानकर सही दिशा में काम करेंगे। कारोबार में किसी से बिना सोच-विचार समझौता न करें। अगर यात्रा कर रहे हैं तो सावधानी से वाहन चलाएं, वरना चोट लग सकती है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर का माहौल सकारात्मक बनेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की 108 बार माला का जाप करें।

​मिथुन राशि, कामकाज में मिलेगी बड़ी सफलता

मिथुन राशि के जातकों के साहस और आत्मबल में इजाफा होगा। कामकाज में कोई बड़ी सफलता मिलने से खुशी मिलेगी, लेकिन कारोबार में बड़े मुनाफे के लालच में जल्दबाजी न करें। सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं, वरना नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। माता-पिता से किसी विषय पर बहस हो सकती है, लेकिन उनकी बातों को ध्यान से सुनना और समझना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें।

​कर्क राशि, लालच में बड़ी रकम कहीं न फंसाएं

कर्क राशि वालों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों का भरोसा जीत पाएंगे। अपनी बात और व्यवहार से सभी को जोड़कर रखने में सफल रहेंगे। लेन-देन में खास सावधानी रखें, क्योंकि आज आपको कोई धोखा दे सकता है। बड़े फायदे के लालच में आकर बहुत अधिक पैसा निवेश न करें, वरना नुकसान हो सकता है। मातृ पक्ष की ओर से आपको आर्थिक मदद या शुभ समाचार मिल सकता है। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। भूखों को खाना खिलाएं।

​सिंह राशि, कार्यक्षेत्र में अधिक सतर्कता बरतें

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। फिर भी सतर्कता जरूरी है। ऑफिस में काम करते समय अतिरिक्त सावधानी रखें और अगर किसी जूनियर को काम सौंप रहे हैं तो उस पर नजर बनाए रखें। प्रेम संबंधों में कोई बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार करें। खासकर अगर वह निर्णय पार्टनर के कहने पर लिया जा रहा हो। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। अगर आपने हाल ही में जीवनशैली में बदलाव किया है तो आज कुछ असुविधा महसूस हो सकती है। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

​कन्या राशि, आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी

कन्या राशि के जातक आज सोच-समझकर फैसले लें। सुनी-सुनाई बातों में आकर विवाद करने से बचें। हर चीज की पुष्टि खुद करें। अपने अनुभव का सही इस्तेमाल करें। अगर कोई सीनियर जिम्मेदारी देता है तो उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आपकी कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में राहत मिलेगी और कुछ लोग एक से ज्यादा जगहों से धन अर्जित कर पाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

​तुला राशि, आज आपको प्रमोशन मिलने के आसार

आज का दिन तुला राशि के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे उत्साह बढ़ेगा। आप टीम के साथ सामंजस्य बनाकर चलेंगे। अगर किसी संपत्ति से जुड़ा मामला लंबित है तो उसमें आपके पक्ष में फैसला हो सकता है। आज आपकी प्रतिभा से लोग प्रभावित होंगे। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं आज के दिन उन्हें कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

​वृश्चिक राशि, तरक्की की राह में आगे बढ़ेंगे

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की के रास्ते खोलने वाला हो सकता है। बुजुर्गों की सलाह आज आपके बहुत काम आ सकती है। आप अपने करीबी रिश्तों को मजबूत करने में सफल रहेंगे। फिर भी परिवार के किसी सदस्य की कोई बात थोड़ी चुभ सकती है लेकिन आप समझदारी से हालात संभाल लेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा। कोई भी पारिवारिक फैसला बाहरी लोगों की राय से न लें, खुद सोच-विचार कर ही फैसला करें तो बेहतर होगा। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करें।

​धनु राशि, प्रभावशाली लोगों से हो सकता है संपर्क

धनु राशि वालों को आज कई सकारात्मक अनुभव होंगे। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकते हैं। रिश्ते में और भी गहराई आएगी। आप किसी क्रिएटिव काम में हिस्सा ले सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है और उनका मार्गदर्शन भी मिलेगा। कारोबार में कुछ नई योजनाएं लागू कर सकते हैं। आसपास का वातावरण प्रसन्न रहेगा और दिनभर अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

​मकर राशि, विरोधियों से रहें सावधान

मकर राशि के जातक आज जिम्मेदारी के साथ काम पूरा करें। और जल्दबाजी से बचें। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र पर कुछ लोग आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। आपके विरोधी आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं। किसी पर पूरी तरह भरोसा न करें। निवेश से जुड़ी कुछ योजनाएं आज अटक सकती हैं। छात्रों को पढ़ाई में राहत महसूस होगी। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​कुंभ राशि, आय में बढ़ोतरी के आसार

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी आय के नए स्रोत बन सकते हैं। अगर कोई पुराना रुका हुआ पैसा फंसा था तो वह वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन वृद्धि के योग हैं और आप कुछ नया निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और व्यापार से जुड़े मामलों में भी सुधार होगा। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

​मीन राशि, अनुभव का पूरा लाभ उठाएं

मीन राशि के जातकों को आज सकारात्मक परिणाम मिलने की पूरी उम्मीद है। कारोबार में आज तेजी आ सकती है। मुनाफे की स्थिति बन सकती है। अगर पैतृक संपत्ति को लेकर कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। आज आप अपने अनुभव का भरपूर लाभ उठाएं और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। अगर कोई विवाद की स्थिति बने तो उसमें चुप रहना ही समझदारी होगी। सोच-समझकर फैसला लें। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related