सरगुजा: 08 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट तहसील स्थित कमलेश्वरपुर गांव में भाजपा सांसदों और विधायकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र जारी है। सोमवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शिविर का उद्घाटन किया और कार्यकर्ताओं को संगठन से समन्वय बनाकर जमीनी स्तर पर काम करने की सलाह दी। नड्डा ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारों और सेवा का समर्पित आंदोलन है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना पर चर्चा की तथा सांसदों-विधायकों को आगामी कार्ययोजना के दिशा-निर्देश दिए।
नड्डा ने केंद्र सरकार की योजनाओं को हर गांव और घर तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यात्मक जवाब देने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। शिविर के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रभारी नितिन नबीन, मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


