8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, जनजीवन अस्त-व्यस्त
रायपुर: 08 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, बस्तर, कोरबा, कोरिया, राजनंदगांव, जशपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और रायगढ़ जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। लगातार बारिश से अंबिकापुर, कोरबा, गरियाबंद और जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों की नदियां-नाले उफान पर हैं। निचली बस्तियों में पानी भर गया है और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है।
राजधानी रायपुर में भी झमाझम बारिश से तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हवाओं में नमी और ठंडक बनी हुई है। बिलासपुर में अरपा नदी खतरे के निशान पर बह रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 जुलाई से बारिश में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश जारी रह सकती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


