19.4 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के नाम पर करोड़ों की रिश्वत, NMC के 3 डॉक्टर ब्लैकलिस्ट, 6 गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhमेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के नाम पर करोड़ों की रिश्वत, NMC...

Date:

रायपुर : 03 जुलाई 2025

रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के नाम पर 1.62 करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। CBI ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में 1 जुलाई को 6 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वहीं, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने तीन वरिष्ठ डॉक्टरों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

रिश्वत की डील और बरामदगी

CBI जांच के अनुसार, कॉलेज प्रबंधन ने NMC के कुछ अधिकारियों को रिश्वत देकर निरीक्षण की पूर्व सूचना हासिल की थी। इसके बाद फर्जी फैकल्टी, नकली मरीज और झूठे दस्तावेजों के जरिए निरीक्षण को अनुकूल दिखाया गया।
डॉ. मंजप्पा ने निरीक्षण से पहले डॉ. सतीशा को हवाला से 55 लाख रुपये लेने का निर्देश दिया था। CBI ने बेंगलुरु में छापेमारी कर:

  • डॉ. सतीशा एए से ₹38.38 लाख
  • रविचंद्रन केएफ (डॉ. चैत्रा के पति) से ₹16.62 लाख बरामद किए।

ब्लैकलिस्ट किए गए डॉक्टर

  • डॉ. चैत्रा एमएस – एसोसिएट प्रोफेसर, श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज, बेंगलुरु
  • डॉ. मंजप्पा सीएन – प्रोफेसर व एचओडी, मांड्या मेडिकल साइंसेज, कर्नाटक
  • डॉ. अशोक शेल्के – सदस्य, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC)

यह भी पढ़े : भारतमाला परियोजना की आड़ में मुआवजा घोटाले की नई परत, धरमजयगढ़ में रातों-रात उग रहे अवैध शेड…

गिरफ्तार अन्य आरोपी

  • सतीशा एए – निजी मेडिकल कॉलेज संचालक
  • अतुल कुमार तिवारी – निदेशक, श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज
  • रविचंद्रन केएफ – डॉ. चैत्रा के पति

CBI की कार्रवाई और सरकार की प्रतिक्रिया

CBI ने सभी आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, कॉलेज की आगामी सत्र की मान्यता प्रक्रिया रद्द कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसे भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम बताया और कहा कि भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम म्यूजिकल ग्रुप ने धूमधाम से मनाया संजय सिंह का जन्मदिन…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ रायपुर शहर में 14 फरवरी को जानेमाने Pancham...

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...