33.1 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

दुर्गा अष्टमी पर अधिवक्ता परिषद चुनाव की तारीख तय होने पर वकीलों में नाराजगी, तारीख बदलने की मांग…

HomeChhattisgarhBILASPURदुर्गा अष्टमी पर अधिवक्ता परिषद चुनाव की तारीख तय होने पर वकीलों...

Date:

बिलासपुर : 03 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव 2025 की तारीख 30 सितंबर निर्धारित की गई है, लेकिन इस दिन दुर्गा अष्टमी का पर्व होने के चलते प्रदेशभर के वकीलों में असंतोष फैल गया है। वकीलों का कहना है कि यह दिन एक प्रमुख धार्मिक अवसर है और अधिकांश अधिवक्ता पारिवारिक व धार्मिक आयोजनों में व्यस्त रहते हैं, जिससे मतदान में भागीदारी प्रभावित हो सकती है।

इस संबंध में अधिवक्ता भरत लोनिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, राज्य अधिवक्ता परिषद की चुनाव समिति और राज्य के महाधिवक्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि चुनाव की तारीख दुर्गा अष्टमी से पहले या बाद में किसी और उपयुक्त तिथि पर निर्धारित की जाए, ताकि सभी अधिवक्ता निर्बाध रूप से मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकें।

यह भी पढ़े : मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के नाम पर करोड़ों की रिश्वत, NMC के 3 डॉक्टर ब्लैकलिस्ट, 6 गिरफ्तार…

वकीलों ने मुख्य न्यायाधीश का आभार प्रकट करते हुए कहा कि लगभग एक दशक बाद राज्य में अधिवक्ता परिषद का चुनाव हो रहा है, जो न्यायपालिका की सक्रिय और सकारात्मक पहल के कारण संभव हो पाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव समिति इस मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करेगी और जल्द ही निर्णय लेकर नई तिथि घोषित करेगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और सभी ने एकमत होकर चुनाव तिथि में संशोधन की आवश्यकता पर बल दिया। वकीलों का मानना है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए धार्मिक व सांस्कृतिक संवेदनशीलता का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।

इस मामले में अब न्यायालय और चुनाव समिति की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...