24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, एसी यूनिट को लेकर विवाद में गाली-गलौज और मारपीट के आरोप…

HomeChhattisgarhजैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, एसी यूनिट को लेकर विवाद में गाली-गलौज...

Date:

चांपा : 01 जुलाई 2025

जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को चांपा पुलिस ने एक पड़ोसी से विवाद के मामले में सोमवार को गिरफ्तार किया। मामला एक एसी यूनिट को जबरन लगाने और उसके विरोध पर गाली-गलौज व मारपीट का है। हालांकि मामला जमानतीय होने के कारण पुलिस ने उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया।

पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने शिकायत की थी कि विधायक ने उनके मकान की दीवार पर जबरन एसी यूनिट लगा दिया। जब राठौर के जीजा हेमंत राठौर ने इसे हटवाने की कोशिश की, तो विधायक मौके पर पहुंचे, गाली-गलौज की और मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर दी। इसके बाद उन्होंने थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़े : अवैध रेत खनन के खिलाफ आवाज उठाने पर चली थी गोली, पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार…

जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ BNS की धाराओं 329(4), 296, 351(2), 115(2) के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी की। गिरफ्तारी की सूचना विधानसभा अध्यक्ष को भी दी गई है। विधायक ने इसे राजनीति से प्रेरित साजिश बताया है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...