34.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

जिले के प्रथम झुमका जल महोत्सव के सफल आयोजन के बाद कलेक्टर लंगेह की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने की महोत्सव स्थल की सफाई भी’

HomeChhattisgarhजिले के प्रथम झुमका जल महोत्सव के सफल आयोजन के बाद कलेक्टर...

Date:


कोरिया 21 जनवरी 2023/
फीफा विश्वकप 2022 के दौरान जापानियों ने तब दिल जीत लिया जब मैच के बाद जापानी स्टेडियम की भी सफाई में जुट गए। जापान और क्रोएशिया के बीच हुए मैच के बाद जापानी फैंस ने स्टेडियम की सफाई की। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार की सुबह कोरिया जिले में भी देखने को मिला जब कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम ने झुमका बोट क्लब में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही झुमका बोट क्लब में जिले के प्रथम झुमका जल महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया गया था। दो दिन हुए इस महोत्सव में 20 हजार से भी ज्यादा लोग शामिल हुए और महोत्सव का लुत्फ उठाया।
इसी कड़ी में झुमका जल महोत्सव 2023 के सफल आयोजन पश्चात आवश्यक सफ़ाई हेतु श्रमदान का आयोजन आज सुबह 7ः30 बजे से कलेक्टर की अगुवाई में किया गया। कलेक्टर श्री लंगेह सपत्नीक झुमका बोट क्लब पहुंचे और टीम बनाकर श्रमदान किया गया।
टीम अनुसार बोट क्लब एरिया एवं स्टेज एरिया में जिला पंचायत, स्टेज के सामने एरिया एवं ग्रीन रूम एरिया में कलेक्ट्रेट टीम, गार्डन एरिया में टीम नगर पालिका परिषद, लेज़र लाइट एरिया में टीम पीडब्ल्यूडी, फ़ूड स्टाल एरिया में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, पार्किंग एरिया में टीम तहसीलदार बैकुण्ठपुर, बिहान मेला स्थल में स्वास्थ्य एवं वनविभाग की टीम को सफाई की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान सहयोग के लिए स्वच्छता दीदियां भी झुमका बोट क्लब में मौजूद रहीं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related