23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

वाद और जनसेवा के संकल्प के साथ भाजपा का ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान प्रारंभ…

HomeChhattisgarhवाद और जनसेवा के संकल्प के साथ भाजपा का ‘संकल्प से सिद्धि’...

Date:

रायपुर : 07 जून 2025

भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एकात्म परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान की रूपरेखा विस्तार से बताई। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना और उनके राष्ट्रवाद के विचारों का स्मरण कराते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से विकास की ओर बढ़ रहा है।

अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का यह अभियान केवल केंद्र सरकार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत के जनजीवन में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और जनसुविधाओं के विस्तार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने खुले में शौच मुक्त भारत, किसानों की आय में वृद्धि, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण जैसे बड़े संकल्प पूरे किए हैं।

यह भी पढ़े :जसप्रीत बुमराह की फिटनेस और भारत की नई टेस्ट टीम को लेकर इंग्लैंड दौरे पर नज़रें, भरत अरुण और गौतम गंभीर की राय…

उन्होंने आगामी 9 जून से 21 जून तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसमें 9 जून को प्रदर्शनी और प्रोफेशनल मीट, 12 से 14 जून तक मंडल स्तर की संकल्प सभाएं, 15 से 17 जून तक वार्ड व बूथ स्तर पर चौपालें और 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के तहत 5 जून से 15 अगस्त तक वृक्षारोपण और जल संरक्षण के कई कार्यक्रम होंगे, जिसमें रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई जाएगी, जबकि 25 जून को आपातकाल की बरसी पर सेमिनार, प्रदर्शनी और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक गुरु खुशवंत साहेब, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व विधायक देव भाई पटेल, भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सांसद ने सभी से भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने और देश के विकास के लिए संकल्पबद्ध रहने का आग्रह किया।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...