23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रेल मदद सेवा से गर्भवती महिला को मिली समय पर सहायता…

HomeChhattisgarhरेल मदद सेवा से गर्भवती महिला को मिली समय पर सहायता...

Date:

रायपुर : 03 जून 2025

2 जून 2025 को छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की रेल मदद सेवा ने समय पर सहायता प्रदान की। महिला की सीट सतना से एसी 3 कोच में आरक्षित थी, लेकिन वह सतना से नहीं चढ़ी थी बल्कि कटनी से ट्रेन में सवार हुई। उसकी सीट आरएसी (आरिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसलेशन) में किसी अन्य यात्री को आवंटित हो चुकी थी, जिससे उसे अपनी सीट नहीं मिल पा रही थी।

महिला ने रेल मदद सेवा से संपर्क किया, जिसके बाद वाणिज्य कंट्रोल विभाग ने ऑन ड्यूटी टीटीई से तुरंत सहायता के लिए कहा। टीटीई ने मानवता के आधार पर अपनी बर्थ गर्भवती महिला को उपलब्ध कराई। महिला ने रेलवे प्रशासन और रेल मदद टीम का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े :हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट और धमकी का आरोप, पुलिस दबिश के बाद भी आरोपी फरार…

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान किसी भी समस्या या सहायता के लिए रेल मदद सेवा का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि रेल मदद सेवा के जरिए यात्री टोल फ्री नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं और त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इस सेवा से यात्रियों की यात्रा अधिक आरामदायक और सुरक्षित बन रही है।

रेल मदद सेवा भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण पहल है जो यात्रियों की शिकायतों का समाधान करती है और उनकी यात्रा को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो रही है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...