29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट और धमकी का आरोप, पुलिस दबिश के बाद भी आरोपी फरार…

HomeChhattisgarhहिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट और धमकी का आरोप,...

Date:

रायपुर : 03 जून 2025

राजधानी रायपुर में एक बार फिर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर विवादों में घिर गया है। इस बार उस पर प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। घटना 31 मई की रात तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित एक क्लब के बाहर हुई।

दशमीत चावला ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई और एक दोस्त के साथ क्लब में खाना खाने गया था। रात करीब 12:15 बजे जब वे बाहर निकले, तो रोहित तोमर ने गालियां देना शुरू कर दीं। विरोध करने पर उसने धक्का-मुक्की की और पास में रखे डंडे से दशमीत पर हमला कर दिया। हमले में उसे चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़े :स्कूलों के पास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों को दी गई चेतावनी…

शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के निवास पर दबिश दी, लेकिन रोहित तोमर और उसके साथ मौजूद बाउंसर फरार हो चुके थे। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि रोहित तोमर पहले भी रायपुर के हाइपर क्लब गोलीकांड में गिरफ्तार हो चुका है, जहां पुलिस ने उसका आधा सिर मुंडवाकर जुलूस निकाला था।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...