33.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण ने दी बधाई, तेलुगु एकता और विकास पर दिया जोर…

HomeAndhra PradeshAMRAVATIतेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण ने दी...

Date:

अमरावती : 02 जून 2025

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने सोमवार को तेलंगाना के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी। दोनों नेताओं ने तेलंगाना की निरंतर प्रगति, समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए अपने संदेश में कहा कि भले ही आज तेलुगु भाषी दो अलग-अलग राज्य हों, लेकिन तेलुगु लोग एक हैं और एकजुट हैं। उन्होंने कहा, “मेरा उद्देश्य और विश्वास है कि तेलुगु लोग जहां भी हों, आत्म-सम्मान के साथ आगे बढ़ें। तेलंगाना के लोगों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं, जो आज अपना 11वां राज्य स्थापना दिवस मना रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि वे चाहते हैं कि तेलंगाना राज्य का हर परिवार सुख-शांति और समृद्धि के साथ जीवन यापन करे और विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़े। नायडू ने दोनों तेलुगु राज्यों से विकास में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की बात कही और आशा जताई कि भारत के विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य ‘विकसित भारत 2047’ में तेलुगु समुदाय एक अहम शक्ति के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा, “मैं हर तेलुगु नागरिक से इस लक्ष्य में भागीदार बनने का आह्वान करता हूं।

यह भी पढ़े :मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का पर्यावरण संरक्षण के लिए अनोखा संकल्प…

उपमुख्यमंत्री और जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने भी तेलंगाना के लोगों को बधाई देते हुए भावनात्मक संदेश साझा किया। उन्होंने याद दिलाया कि तेलंगाना की भूमि ही वह स्थान है जहां से जन सेना पार्टी की शुरुआत हुई और उन्हें नया जीवन और आंदोलन की प्रेरणा मिली।

पवन कल्याण ने कहा, “तेलुगु कवि दशरथी कृष्णमाचार्य ने जिस भूमि को ‘कोटि रत्नला वीणा’ कहा, वह आज भी संघर्ष, बलिदान और जनता की उम्मीदों की प्रतीक है। दशकों के संघर्ष और असंख्य छात्रों व युवाओं के बलिदान के बाद तेलंगाना राज्य का गठन हुआ। आज यह राज्य अपने 12वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, मैं यहां के लोगों के लिए कल्याण और समृद्धि की कामना करता हूं।” उन्होंने इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि राज्य का भविष्य उज्ज्वल हो और सभी नागरिकों की आकांक्षाएं पूरी हों।

तेलंगाना राज्य का गठन 2 जून 2014 को हुआ था और यह अब अपना 11वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर तेलुगु क्षेत्र की एकता, गौरव और साझा विकास की भावना एक बार फिर से उजागर हुई है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

92 साल में पहली बार: विशाखापत्तनम पोर्ट ने रचा इतिहास, 345 दिनों में 85.07 मिलियन टन कार्गो हैंडल…

विशाखापत्तनम / आन्ध्रप्रदेश by: राखी श्रीवास्तव हाइलाइट्स 92 साल के...

भारतीय रेलवे का तकनीकी कदम: विशाखापत्तनम स्टेशन पर तैनात हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट ‘एएससी अर्जुन’

विशाखापत्तनम/आँध्रप्रदेश /राखी श्रीवास्तव हाइलाइट :• यात्रियों की सुरक्षा और...